31 March 2026 पर्सनल डायरी शायरी Tuesday
मास्टर मुखत्यार सिंह अलवर राजस्थान
नानकशाही सम्वत 558 चैत्र 18
विक्रमी सम्वत 2083 चैत्र सुदी 13
साका सम्वत 1948
हिजरी सम्वत 1447
त्योहार = भगवान श्री महावीर जयंती
मेरा जीवन एक खुली किताब है जिसे कोई भी पढ़ सकता है
1... सुबह
7:30 पर उठा , कमरे पर गया , राजू ट्रैक्टर से अपना व मां का खेत जुतवाया । दोनों खेतों में डबल डबल कल्टीवेटर लगी । एक जोड़ी कपड़े धोये । खेत से घर तूड़ी लाया। मां के घरेलू काम में हाथ बंटाया ।
2... दोपहर
शैविग की व स्नान किया व 2 से 4 बजे तक सोया
3...शाम
नाड़का गांव गया । भुआ सूबां कौर से मिलकर उनकी तबीयत की खैर ख़बर ली । घर पहुंचते ही 6 बजे हल्की बरसात हुई । वाहेगुरु का सिमरन किया ।
4....रात
मेरे यूट्यूब चैनल " MSK English Language and Education " व बाकी शोशियल मीडिया के प्लेटफार्म , फेसबुक पेज आदि को प्रमोट करने के लिए विडियो रिकॉर्ड की व फेसबुक पेज पर अपलोड की ।
5... मौसम
आज दोपहर तक तेज़ धूप थी लेकिन शाम चार बजे अचानक बादल छाए । हमारे सांखला गांव में 6 बजे हल्की बारिश हुई लेकिन तिजारा व अलवर के कई
क्षेत्रों में ओले भी पड़े ।
6... विचार
1..झगड़ा या कोई विवाद होने पर आमतौर पर समझौता कराने वाली पंचायतें व बिचौलियों की इस्तेमाल की जाने वाली सबसे सस्ती व घटिया कहावत
ताली तो दोनों हाथों से ही बजती है
और पंजाबी में कहते हैं
ताड़ी तां दौवां हथ्था नाल ही वजदी है
इस कहावत का दुरुपयोग करके अक्सर निर्दोष को भी कसूरवार ठहरा कर मामले को रफा-दफा कर के दोनों के बीच कामचलाऊ समझौता करा दिया जाता है ।
6... धर्म
सन् 2022 से ही यूट्यूब पर अलवर के ज्ञानी संत मसकीन साहिब जी को सुन रहा हूं । और उनके बतायी शिक्षाओं पर अमल भी कर रहा हूं ।
2.. बेईमान अभीरो पूंजीपतियों की शाही ऊंची कोठियां
अक्सर सूनी पड़ी रहती है और गरीबों की झौपड़ियो में
मेले लगे रहते हैं ।
7... संगठन
अखिल भारतीय किसान सभा 36 कैनिंग नयी दिल्ली
जिला अलवर का जिला संयोजक
8... राजनीति
भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी )
CPI ( M )
अलवर जिला कमेटी सदस्य व पार्टी का रामगढ़ तहसील का तहसील सचिव ।
9...Expanses
Rs 100 Bike petrol from Bagad ka Tiraya