Wednesday, April 1, 2026

02 April 2026 पर्सनल डायरी शायरी मास्टर मुखत्यार सिंह करनावल अलवर राजस्थान

 02 April 2026 Thursday पर्सनल डायरी शायरी 

मास्टर मुखत्यार सिंह करनावल अलवर राजस्थान 

नानकशाही सम्वत 558 चैत्र 20

विक्रमी संवत् 2083 चैत्र सुदी पूरन 

शक सम्वत 1948 चैत्र शुक्ल पक्ष 

हिजरी सम्वत 1447

पूर्णिमा 

मेरा जीवन एक खुली किताब है जिसे कोई भी पढ़ सकता है

1... डायरी

सुबह 

मामा हरबंश आया , डायरी कलैंडर Blogger पर लिखा ।

बहाला गांव गया । फेसबुक पेज पर विचार लिखें ।


दोपहर 

रोज़ की तरह दो घंटे सोया । पिछले एक महीने से मैं लगातार सोने से पहले आंखों में आई ड्रॉप्स व नज़र का अलवर का प्रसिद्ध घोड़ा मार्का सुरमा डालकर ही दोपहर व रात 

को सोता हूं । 

 आजकल मोबाइल पर ज्यादा काम कर रहा हूं तो आंखों को आराम व ठण्डक देना जरूरी है ।

साथ ही दोपहर को सोते वक्त सुखमनी साहिब का ढाई घंटे 

का सहज पाठ मोबाइल पर लगाकर ही सोता हूं ।


शाम

मास्टर मुखत्यार सिंह अलवर राजस्थान फेसबुक पेज व

मास्टर यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड की ।


रात

Spoken English के मेरे 2021 के यू ट्यूब चैनल 

MSK English Language and Education 

पर पुरानी Classes को अपडेट कर के फेसबुक और 

वाट्सएप पर शेयर किया ।


2... शायरी 

कुएं की खुशबू वाला ठण्डा पानी अब कहां  ?

अब तो आरो फ्रीज का कृत्रिम पानी ही मिलता है ।।


औलाद मां बाप की सपोर्ट से बिगड़ती है और मां बाप 

औलाद की सपोर्ट की वजह से नहीं सुधरते ।।

(परिवार एकता जिंदाबाद )


आपके छोरे ने पढ़ाई छोड़ के लम्बे लम्बे बाल कर लिए हों 

तो अभी से एक अच्छा वकील तलाशना शुरू कर दो ।।


3...विचार

आजकल शोसियल मीडिया पर जम कर एक्टिवेट हूं ।

फोलोवर्स बढ़ रहे हैं , मज़ा आ रहा है ।


4....धर्म 

सुबह शाम वाहेगुरु का जाप ।

दोपहर को सुखमनी साहिब का पाठ ।

सारे दिन वाहेगुरु का सिमरन 

रात को सोते वक्त ज्ञानी संत मसकीन साहिब जी की 

कथा को मोबाइल पर सुनना । यह रोज़ का काम है ।

कभी कभी तो मस्कीन साहिब की कथा सुने बिना 

आंखों में नींद नहीं आती ।


5... संगठन 

अखिल भारतीय किसान सभा 36 कैनिंग नयी दिल्ली 

जिला अलवर राजस्थान का जिला संयोजक 


6... राजनीति 

भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी ) CPI (M) का

रामगढ़ तहसील का तहसील सचिव व

अलवर जिला कमेटी का सदस्य ।

 

7.....देर रात 

रात को 11 से 12 Blogger पर 

डायरी शायरी लिखता हूं ।


8..... मौसम 

आज मौसम साफ था ।


वाहेगुरु वाहेगुरु वाहेगुरु वाहेगुरु वाहेगुरु वाहेगुरु वाहेगुरु 










No comments:

Post a Comment

10 August 2026 Master Mukhtyar Singh Karnawal Alwar Rajasthan

 1... गुजर बसर करने और धन संग्रह करने में  दिन रात का फर्क है ।