Expanses
1...Rs.539 For Shop investment
2...rs 50 Shop Language bag
3...rs 110 Bike Petrol
4..rs 20 four cup tea Myself and
Mahender Singh
5...rs 24 milk
6..rs 10 surf
7...rs. 40 Bike puncture back tyre.
Total Rs. = 793
Expanses
1...Rs.539 For Shop investment
2...rs 50 Shop Language bag
3...rs 110 Bike Petrol
4..rs 20 four cup tea Myself and
Mahender Singh
5...rs 24 milk
6..rs 10 surf
7...rs. 40 Bike puncture back tyre.
Total Rs. = 793
Personal Diary Shayari
Master Mukhtyar Singh Karnawal Alwar Rajasthan
Date = 26 September 2023
Tuesday
अस्सु महीना नानकशाही सम्वत 555
My life is an open book anyone can read it
and I want to be read by the world.
मेरा,जीवन एक खुली किताब है जिसे कोई भी पढ़ सकता है
और मैं चाहता हूँ कि जमाना मुझे पढ़े ।
1...डायरी------
आज का दिन भी रोजमर्रा की तरह गुजर गया ।
हालांकि यू टयूब चैनल पर दो विडियो अपलोड की ।
चार पांच साल पहले की तरह आज फिर से प्रोटीन
खानी शुरू कर दी ।
कोशिश रहेगी की किसी भी दिन नागा ना हो ।
प्रोटीन में चने , सोयाबीन , मूँग की छिलके वाली दाल
भिगो कर सलाद के साथ शुरू की ।
लेकिन व्यायाम करना अभी शुरू नहीं किया है ।
Expanses-----
1...Rs.12 musk
2...rs.5 Parle G
3...Rs 69 Bike Petrol
4...rs 35 Provisions
25 सितम्बर 2023
मास्टर मुखत्यार सिंह करनावल अलवर राजस्थान
अगर मैं तम्बु में ना रहता होता तो
जीवन में कभी पूर्ण मनुष्य ना बन पाता
दोस्तों
मै 12 जुलाई 2023 रात से एक
सामान्य तम्बु में रह रहा हूँ ।
अगर मैं तम्बु में ना रहता होता तो
जीवन में कभी पूर्ण मनुष्य ना बन पाता
और तम्बु में रहने वाले करोड़ो लोगों के
दर्द को महसूस ना कर पाता ।
शायद मेरे जीवन में यही एक तजुर्बा बचा था ।
सावन की बरसात और भादों की तेज गर्मी
मैंने महसूस की है ।
बार बार कुत्ते और पिल्लों का अदर गढ्ढे कर जाना ।
पानी को वजन से ढक के रखना ।
रेतीली जमीन पर खाना बनाना ।
बरतनों व खाने को कुत्तों और पिल्लों से ढक कर रखना ।
कहीं जाने से पहले प्रत्येक चीज को को तम्बु के अंदर छुपा
के रखना और कीमती चीजों को पडोसियों के घर
रख कर जाना ।
शाम को तम्बु में आते ही पडोसियों के घर से कीमती चीजे
उठा कर लाना ।
तेज हवा में तम्बु का यूँ उड जाना ।
लोगों का मेरे ऊपर हँसना ।
धर्म के नाम पर लाखों का दान करने वाले बड़े बड़े
दानियो और राजनेताओं का सुबह शाम रोज मेरे
तम्बु व गरीबी को देख कर नजरें फेर कर निकलना ।
बड़े बड़े धर्म के दानियो और राजनेताओं का
रोज पास में सटे हुए सैय्यद बाबा की मजार पर प्रशाद चढ़ना
व और अधिक अमीर बनने की मुराद माँगना ।
मेरे रिशतेदारों का रोज कहीं ना कहीं
हजारों का लेन देन करना ।
और मेरे हमदर्दो का नित्त कोई नया कारोबार शुरू करना ।
अगर मैं तम्बु में ना रहता होता तो
जीवन में कभी भी करोडों तम्बु में रहने वाले
लोगों का दर्द ना महसूस कर पाता ।
और मैं कभी भी एक पूर्ण मनुष्य ना बन पाता.....
अगर मैं तम्बु में ना रहता होता तो......
जारी है.......
Personal Diary Shayari
Master Mukhtyar Singh Karnawal
Alwar Rajasthan
Date 25 September 2023 Monday
अस्सु महीना = 8 नानकशाही सम्वत 555
त्यौहार = राजस्थान का रामदेव जयंती के मेले का अवकाश
MY life is an open book anyone can read it
and I want to be read by the world.
मेरा जीवन एक खुली किताब है जिसे कोई भी पढ़ सकता है
और मैं चाहता हूँ कि जमाना मुझे पढें ।
आछ का सारा दिन बहुत बिजी था । कल और परसों बरसात
होने के कारण घर की सारी चीजें अस्त-व्यस्त हो गयी धी ।
इसलिए आज का सारा
Expanses-------
1....Rs=400 For bike servie
2....Rs=45 onion , Coalgate Teeth brush , Willklinsin blade's
3...Rs = 17 milk+ parle G
4...Rs = 736 Pawan Traders
5...Rs = 110 Khatka ball pen box
6...Rs = 30 Red small pens packet
Rs...73 = for Grams , soyabean , moong pulse
7...Rs..100 Bike Petrol
8...Rs....30 meal in Alwar
9..rs..10. .Tea in Alwar
10...rs..19...Bulb
24 September 2023 Personal Diary Shayari
Master Mukhtyar Singh Karnawal
Alwar Rajasthan
Assu Month 7 (Nanakshahi Samavat 555)
24 सितम्बर 2023 पर्सनल डायरी शायरी
मास्टर मुखत्यार सिंह अलवर राजस्थान
Sunday रविवार
अस्सु महीना 7 (नानकशाही सम्वत 555)
Diary.....
I am at Alapur village in Alwar there I came
From Bharthari Dham fair last night.
Today I got up late coz I went to bed late.
I had my lunch at Babali Singh's (Krishan)
S/O late Jarnel Singh. May they get more.
I had my evening food at my cousin sister home
Paramjeet Kaur W/O Bhagwan Singh.
May they get more.
रात को लेट भर्तृहरि मेले मे वापिस आने के कारण सुबह
देर से उठा । आज का पूरा दान अलापुर गाँव में गुजर गया ।
सुबह का खाना क्रिशन सिंह उर्फ बली के घर से व शाम का
खाना बहन परमजीत कौर के घर से अलापुर गाँव में ही
खाया । वाहेगुरु उनको घणा दे ।
आज भी हमारे गाँव में दोपहर को जम के बरसात हुई ।
शाम को बाईक पर घर आया व रात का खाना अपने घर
पर स्वयं पका कर खाया ।
23 September 2023 Saturday
अस्सु महीना 6 (नानकशाही सम्वत 555)
भर्तृहरि का सालाना मेला अलवर राजस्थान
मेरा जीवन एक खुली किताब है जिसे कोई भी पढ़ सकता है
और मैं चाहता हूँ कि जमाना मुझे पढें ।
रोज़मर्रा की तरह स्कूल गया । मेरा और महेन्द्र सिंह का
आज स्कूल के बाद भर्तृहरि के मेले में जाने का कार्यक्रम था ।
इसलिए मैं स्कूल से 12 बजे ही निकल लिया ।
लेकिन एक बजे फोन करने पर पता चला कि महैन्द्र सिंह
सुबह बाईक से गिर गये थे व उनके हाथों की नसें सुन हो
गयी हैं । इस कारण मुझे अकेले ही जाना पड़ा ।
घर से दोपहर 3 बजे वाया दादर घर से बाईक पर शुरू हुआ ।
रास्ते में काफी बरसात हुई ।
अलापुर में महेन्द्र सिंह का हाल चाल पूछने के बाद शाम
4:45 p.m. पर अकेले ही भर्तृहरि मेले के लिए रवाना हुआ ।
चार किलोमीटर पहले ही पार्किंग में बाइक को रोक दिया गया ।
एक घंटा बाइक से व एक घंटा पैदल लगा ।
भीड़ कम हो रहीं थी ।
दर्शन आसानी से हो गये ।
खाने पीने की भण्डारों में फुल सुविधा धी ।
दो लाठियाँ खरीदी ।
प्रत्येक लाठी की कीमत 120 रूपये थी ।
करीब एक घंटे तक वहाँ पर घूमा फिरा व फोटो खींचे
व विडियो बनाई ।
फिर वैसे ही एक घंटा पैदल व एक घंटा बाइक पर अलापुर
पहुचने में लगा ।
अलापुर से कुल पाँच घंटे में आना जाना व दर्शन में लगे ।
रात 10 बजे महेन्द्र सिंह जी के पास पहुँचा ।
यू टयूब चैनल पर वीडियो अपलोड की व सोया ।
Stationary Shop sale details
1...home rs. 9
2...School rs.58
Total sale rs.67 only
Expanses
1...rs 12 milk
2..rs.110 bike Petrol for bharthari
3...rs. 20 bike parking in bharthari
4...rs 10 donation in bharthari
5...rs 220 two lathhiyan दो लाठियाँ
Total expenses...Rs...372
22 September 2023 Friday
Personal Diary Shayari Master Mukhtyar Singh
Karnawal Alwar Rajasthan.
अस्सु महीना - 06 नानकशाही सम्वत (555)
My life is an open book anyone can
read it and I want to be read by the world.
मेरा जीवन एक खुली किताब है
जिसे कोई भी पढ़ सकता है
और मैं चाहता हूँ कि जमाना मुझे पढ़े ।
Dairy--------
सुबह धोड़ा देर से उठा ।
काम पर भी पहुचने में धोड़ी देर हुई ।
रात का बचा हुआ खाना काम पर ले गया जिसे वहाँ पर खाया ।
दोपहर बाद ढाई बजे घर पहुँचा ।
दोपहर को घर घर पर आराम करते हुए अपनी क्लास के पाठ
की एक आॅडियो रिकार्डिंग को kinemaster app से
वीडियो में convert करके अपने यू टयूब चैनल पर
अपलोड किया ।
अब एक नियम बना दिया है कि रोज एक विडियो अपने
यू टयूब चैनल पर बिना नागा किये अपलोड करनी है ।
सफलता पाने के लिए खरगोश तरह तेज दौड़ लगाने
की बजाय कछुआ चाल बेहतर है ।
शाम को बर्तन माँजे और चाय बना कर पी ।
शाम को कुछ कपड़े धोये व स्नान किया ।
दुकान से राशन लाया व रात 9 बजे
मास्टर मुखत्यार सिंह अलवर राजस्थान
फेसबुक फैन्स पर लाईव आया ।
जिसमे चर्चा का विषय था "भारत व कनाडा में तनाव क्यों ?"
उसके बाद सब्जी बनाई व रोटी पकाई ।
आज का व कल सुबह का खाना भी एक साथ बना लिया
ताकि सुबह बिना लेट हुए खाना साथ ले जा सकूँ ।
रात साढे ग्यारह बजे चाय बना कर पी और फिर ऑनलाइन
डायरी लिखना शुरू किया जिसे पढ़ रहे हैं ।
शुक्रिया......
Expanses.......
1....rs.12 milk
2...rs...32 Provisions
3 ...rs.5 parley G
Total..rs..47
School shop sale
Rs. 33 only
Personal Diary Shayari
Master Mukhtyar Singh Karnawal Alwar Rajasthan
Date 21 September 2023 ----- Thursday
अस्सु महीना 5 (नानकशाही सम्वत 555)
My life is an open book and anyone can read it.
मेरा जीवन एक खुली किताब है जिसे कोई भी पढ़ सकता है।
I want to be read by the world.
मैं चाहता हूँ कि जमाना मुझे पढ़े ।
I welcome The Untted States Of America in my
Personal Dairy Shayari because after India
it's the second largest country where my
Personal Dairy is being read.
Though there are so many other countries
are too where my Diary is being read.
Thanks to each country.
Please do write something into the comment
box. I'll be your grateful.
मेरी पर्सनल डायरी शायरी में संयुक्त राज्य अमेरिका का
स्वागत है क्योंकि भारत के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका में
मेरी पर्सनल डायरी सर्वाधिक पढीं जा रही है ।
हालाँकि कई और देश भी हैं जहाँ मेरी डायरी पढी जा रही है ।
सभी देशों का धन्यवाद ।
कॄप्या कमेन्ट बाॅक्स में जरूर कुछ लिखा करे ।
आपकी अति कृपा होगी ।
Diary ---------
हालांकि मैंने अपने जीवन में बहुत कठिन से कठिन समय
देखा है लेकिन सितम्बर 2023 महीना अब तक के मेरे
जीवन का सबसे बिजी महीना है ।
सुबह तैयार होकर बिना खाना, लिए काम पर गया ।
दोपहर दो बजे बाद घर पहुँचा ।
कड़कती धूप एवं गर्मी में तीन बजे से साढे चार बजे तक
अपने तम्बु में स्वयं ने खाना बनाया खाया ।
कक्षा 10 की ऑडियो रिकार्डिंग को Kine Master App
से विडियो में बदल कर अपने यू टयूब चैनल पर अपलोड किया ।
शाम को माँ के घर जाकर एक जोड़ी कपड़े प्रेस किये ।
रात 9 बजे अपने मास्टर मुखत्यार सिंह अलवर राजस्थान
फेसबुक पेज पर डेली का लाईव कार्यक्रम किया ।
उसे अन्य शोशियल मीडिया पर वायरल शेयर किया ।
रात साढे दस बजे बर्तन माँजे ।
रात ग्यारह बजे चा बना कर पी और फिर ऑनलाइन डायरी
लिखी जो आप पढ़ रहे हैं ।
Though I have seen the difficult and hard time
In my life but September 2023 month is the
busiest month in my life ever I have seen.
I got up early in the morning then I went on
My daily work in a school without taking my
unch with me I didn't have breakfast except
A cup of tea only.
It was scorching hot.
I prepared food in the scorching hot in my tripaal
(Tambu home) on my own.
It took 3 pm to 4:30 pm.
Then I went at my parental home.
I converted my audio teaching Class to video
In kinemaster app then uploaded it on my
U tube channel.
I ironed a pair of clothes.
I started my daily Live programme on my
Master Mukhtyar Singh Alwar Rajasthan
Fans Facebook page.
Then at 10:30 p.m. I did the dishes and prepared
tea coz I am in the habit of having tea
after dinner.
Then at 11 o'clock I started writing Diary online
What you are reading now
Thank you so much.
Then
I reached at 2 o clock
In the afternoon at my home.
It was too hot to prepare food.
19 September 2023
पर्सनल डायरी शायरी
मास्टर मुखत्यार सिंह करनावल अलवर राजस्थान
मेरा जीवन एक खुली किताब है जिसे कोई भी पढ़ सकता है
और मैं चाहता हूँ कि जमाना मुझे पढ़े ।
आज किये पाण्डुपोल और भर्तृहरि धाम के दर्शन ।
पूर्व नियोजित तरीके से आज मैं और मेरे साथी महेन्द्र सिंह
खालसा निवासी अलापुर हम दोनों ही जो कि अखिल भारतीय
किसान सभा अलवर राजस्थान के जिला संयोजक पद पर
कार्य कर रहे हैं ।
सुबह करीब दस बजे मेरी स्पैलण्डर प्लस बाईक पर अलवर
जिले के मशहूर पर्यटन स्थल व लक्खी मेले पाण्डुपोल के
दर्शनों के लिए एवं वहाँ पर बजरंग बली जी के मन्दिर के
दर्शनों के लिए निकले ।
कहीं पर भी जाना हो हम पैट्रोल आधा आधा कर लेते हैं ।
अलापुर गाँव से पाण्डुपोल की दूरी करीब 40 किलोमीटर की है ।
सभी श्रद्धाआलुओं की बाईक व कारों को पुलिस प्रशासन
के द्वारा सरिस्का गेट पर रोक दिया गया क्योंकि वहाँ से बसों
में जाना ही अलाउ था ।
एक सवारी का एक तरफ का किराया 11 रूपये था ।
फिर हम बस में सवार होकर पाण्डुपोल पहूँचे ।
वहाँ पर मैंने कई फोटो खींचे व विडियो बनाई ।
नेट काम नहीं कर रहा था इसलिए लाईव कार्यक्रम
नहीं कर पाया ।
हमने भण्डारे में से खाना खाया , चाय पी व बजरंग बली जी के
मन्दिर के दर्शन किये ।
ऐतिहासिक पर्यटन स्थल पाण्डुपोल को देखना
सुरक्षा कारणों से मना धा ।
वहाँ पर हमारी मुलाकात बाम्बोली निवासी
मास्टर फूल सिंह जी से हुई ।
वहाँ से करीब हम दो बजे बस द्वारा वापिस चले ।
सरिस्का गेट से अपनी बाईक उठाने के बाद
हम सरिस्का पैलेस होटल देखने गये
लेकिन आमजन के लिए अंदर जाना मना था ।
वापिस आते वक्त हम भर्तृहरि धाम गये
जहाँ पर हमारी मुलाकात लालपुरी निवासी
अशोक चौधरी जीसे हुई ।
उन्होंने लालपुरी गाँव की तरफ से धर्मान्ध प्याऊ
लगा रखा था ।
अशोक जी ने हमारी बहुत इज्जत मान की
व हमे चाय पिलाई ।
हमने भर्तृहरि धाम के व भर्तृहरि गुफा के दर्शन किये
व मैने अपने यू टयूब चैनल के लिए कई विडियो बनाई
व फोटो खींचे ।
अंधेरा होने तक हम वापिस अलापुर गाँव पहुँचे ।
महेन्द्र सिंह को उसके गाँव छोड़कर रात साढे आठ बजे
मैं अपने गाँव व घर पहूँचा ।
यह पाण्डुपोल का मेरा तीसरा चक्कर था ।
इससे पहले मैं सन् 1999 एवं सन् 2016 में
स्कूलों के टूर के साथ दो चक्कर लगा चुका हूँ ।
Expanses
1...Rs...160 bike Petrol
2...rs..20 fare sarika gate to pandupol up and down
3...rs.24 Milk
पर्सनल डायरी शायरी
मास्टर मुखत्यार सिंह करनावल अलवर राजस्थान
दिनाँक 19 सितम्बर 2023.
Personal Diary Shayari
Master Mukhtyar Singh Karnawal Alwar Rajasthan
20 September 2023 , Wednesday.
अस्सु महीना 4 ( नानकशाही सम्वत 555 )
मेरा जीवन एक खुली किताब है जिसे कोई भी पढ़ सकता है
और मैं चाहता हूँ कि जमाना मुझे पढ़े ।
My life is an open book. Everyone can read it.
I want to be read by the world.
Dairy
आज का दिन भी रोजमर्रा की तरह गुजर गया ।
सुबह जल्दी उठकर काम पर गया ।
दोपहर 2:00 p.m. पर वापिस घर पहुँचा ।
स्वयं खाना पकाया और तीन बजे खाना खाया ।
अपने यू टयूब चैनल के लिए ऑडियो को विडियो में
Kine Master App से Convert किया व उसे मेरे
यू टयूब चैनल पर अपलोड किया ।
शाम को मार्किट जाकर राशन लाया ।
बाईक में पेट्रोल डलवाया और फिर पानी भरा ।
रात नौ बजे मास्टर मुखत्यार सिंह अलवर राजस्थान
फेसबुक पेज पर लाईव कार्यक्रम किया
उसे फेसबुक अंर वाट्स एप ग्रुपों में शेयर किया
बर्तन माँजे और दोपहर का बचा हुआ खाना खाया ।
सुबह से लेकर रात तक पाँच बार चाय स्वयं बना कर पी ।
रात 11:45 पर फ्री होकर ऑनलाइन डायरी लिखना
शुरू किया ।
आज तो जबरदस्त गर्मी थी ।
Expanses --------
1...rs 110 bike Petrol
2...59 Provisions
3....rs.15 Samosa
विचार Thoughts
आजकल मेरा जीवन बहुत ही संघर्षमयी है ।
जुलाई से सितम्बर तक पूरे तीन महीने कडकती धूप में मै
कभी दोपहर को सोया नहीं ।
संघर्ष तो मैं बचपन से ही कर रहा हूँ पर आज मेरे मन में एक सवाल उठा कि पहले वाला संघर्ष ज्यादा कठिन था या हाल के दो सालों का ज्यादा कठिन ।
इसका सही उत्तर मेरे पास नहीं है ।
हजारों विचार एक दार्शनिक की तरह मन में उठ रहे हैं ।
उन्हे लिखना चाहता हूँ लेकिन क्या करूँ
रात साढे बारह बजे का वक्त हो गया है ।
और आँखें सोने के लिए मचल रही हैं ।
काश मैं और लिख पाता ।
I wish I could write some more.
Thanks
18 सितम्बर 2023 पर्सनल डायरी शायरी
मास्टर मुखत्यार सिंह करनावल अलवर राजस्थान
मेरा जीवन एक खुली किताब है जिसे कोई भी पढ़ सकता है....
.
डायरी -‐-----
आज कई स्कूलो में हैडमास्टर पावर का अवकाश है । आज मौसम बड़ा सुहावना है । पिछले दो दिनों से ठण्डी हवाये चल रही है । हल्की बारिश होती रहती हैं । आज का सारा दिन नहाने , कपड़े धोने , एक जोड़ी कपड़े प्रेस करने व खाना बनाने में गुजर गया । आजकल फिर से ब्लॉगर पर डायरी लिखना शुरू कर दिया है और फेसबुक पर डेली लाईव कार्यक्रम शुरू कर दिया है इसी वजह से और अधिक बिजी हो गया हूँ ।
कल पाण्डपोल के मेले पर जाने का इरादा है देखो क्या होता है ।
शायरी-------
मै झूठ बोलना पसंद नहीं करता
लेकिन कभी-कभी लोग मजबूर कर देते हैं
छोटे मोटे झूठ बोलने के लिए ।
Expanses
Rs...100 Bike Petrol
Rs.20 Getting the flour grinded
पर्सनल डायरी शायरी
मास्टर मुखत्यार सिंह करनावल अलवर राजस्थान
दिनाँक 17 सितम्बर रविवार 2023
मेरा जीवन एक खुली किताब है जिसे कोई भी पढ़ सकता है ।
पर्सनल डायरी------
आज रविवार होने के कारण लेट उठा क्योंकि पिछली रात 1:00 बजे तक शोशियल मीडिया फेसबुक व बलाॅगर पर डायरी लिखने में व्यस्त रहा ।
सुबह खम्बे पर चढ़ कर बिजली की तार सही की ।
जिन्दगी के संघर्ष में सारे पापड़ बेल लिए बस एक खम्बे पर चढ़ने वाला पापड़ बचा था जिसे आज बेल लिया ।
दोपहर को स्वयं ने खाना बनाया ।
रात 09 : 00 बजे फेसबुक पेज पर लाईव चर्चा की ।
चर्चा का विषय---पैसा , रिश्ते नाते और परमात्मा इन तीनों में आपका साथ कौन देता है ?
आज 17.09.2023 को विक्रमी सम्वत 2080 व नानकशाही सम्वत 555 के अस्सु (अश्विनी) महीने की सभी दोस्तों को हार्दिक शुभकामनायें व बधाईयाँ हों ।
आज शेविंग भी की ।
आजकल शोशियल मीडिया , घर का काम , स्कूल और अखिल भारतीय किसान सभा जिला अलवर राजस्थान में सदस्यता करने के काम के कारण बड़ा व्यस्त अर्थात Hectic Schedule चल रहा है ।
मन में एक दार्शनिक की तरह लाखों विचार उठते रहते हैं ।
भै चाहता हूँ कि मुझे जमाना पढें ।
शायरी विचार
जब बाहर वाले मारते हैं तो घरवाले बचाते हैं ।
जब घरवाले मारते हैं तो बाहर वाले बचाते हैं ।
जब सब मारते हैं तो फिर सिर्फ वाहेगुरु (ईश्वर) ही बचाता है ।
इसलिए अब मैंने दुनिया के साथ सिर्फ मतलब के रिश्ते ही रखने शुरु कर दिये हैं ।
ऐसे मुश्किल समय में महेन्द्र सिंह खालसा , मित्र लोकेश शर्मा , मित्र धर्मपाल चौधरी और जीजा भगवान सिंह का आर्थिक व दिली सहारा मिलता रहता है ।
सच्चे मन से तो बस अब उस बचाने वाले वाहेगुरु से ही रिश्ता है ।
आपका अपना
मास्टर मुखत्यार सिंह करनावल अलवर राजस्थान
दिनाँक 17 सितम्बर 2023.
16 September 2023 Personal Diary Shayari
Master Mukhtyar Singh Karnawal Alwar Rajasthan
डायरी------
आज दोपहर से शाम तक बरसात होती रही ।
शायरी-------
नेता उन्हें वोट बैंक या समर्थक कहते हैं ।
धार्मिक संत उन्हें भक्त कहते हैं ।
गुरद्वारे में उन्हें संगत कहते हैं ।
बाबा उन्हें श्रद्धालु कहते हैं ।
स्टार उन्हें फैन्स कहते हैं ।
बिजनेस मैन उन्हे उपभोक्ता या कस्टमर्स कहते हैं ।
डाॅक्टर उन्हें मरीज कहते हैं ।
टीचर उन्हें स्टूडेंट कहते हैं ।
लेखक उन्हें पाठक कहते हैं ।
वाहन मालिक उन्हें सवारी कहते हैं ।
यू टयूबर्स उन्हें सब्स्क्राइबर्स कहते हैं ।
और फेसबुक पर उन्हे फॉलोवर्स कहते हैं
और मैं उन्हें प्रभु या ईश्वर कहता हूं ।
वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह
100 रूप्पली का लौवर व 100 रूप्पली की टी शर्ट पहने वाले कँजूसो के 1000 रूपये की पेन्ट शर्ट का कपड़ा व 500 रूपये की सिलाई बच जाती है ।
In the morning I put on new stitched dress.
It's too hot to bear today.
It's a sweltering hot today.
I prepared press release about the membership of The All India kisan sabha Alwar Rajasthan in my social media.
Total Expanses Rs.74 only.
Washed the clothes.
4...कपड़े प्रेस इसलिए किये जाते हैं ताकि कपडों में जितने भी
Germs कीटाणु होते हैं वो तपन से मर जायें हैं लेकिन सबसे
ज्यादा कीटाणु निक्कर बनियान में होते हैं ।
कितने लोग हैं जो अन्डर गारमैन्टस को प्रेस करते हैं ?
27.05.2023
3...हाल ही में टिल्लु ताजपुरिया , अतीक अहमद और सिद्धु
मूसेवाला की गैंगवाॅर में हुई हत्याओं और रूस - यूक्रेन युद्ध से
ऐसा लगता है कि पूरी दुनिया ही एक गैंगवाॅर में उल्झी हुई है ।
अपने ही पराये हो जातें हैं और पराये अपने हो जाते है ।
कभी-कभी लगता है कि जैसे हर घर के अन्दर हर दिन एक
अजीबोगरीब गैगवाॅर हो रहा है । 《06.05.2023》
2...जो चुने हुए (Selected) काम को करे उसे वर्कर
(Worker) कहते हैं और जो हर काम को करे उसे नौकर
(दास) कहते हैं ।
वैसे दुनिया में दास प्रथा आज भी पायी जाती है ।
कुछ लोगों को दास बनाने का शौक होता है और
कुछ लोग मजबूरी या लालच में दास बनते हैं ।
03.05.2023
1...आजकल के लड़को के पास एक फटी जिन्स और एक
बनियान टाईप टी शर्ट ही पहनने को होती हैं ।
एक पैन्ट व एक अच्छी शर्ट पहनना
उनके बस की बात नहीं । ----- 03.05.2023
Mail----mukhtyar09081981@gmail.com
11.05.2021
दोस्तों लिखने का शौक तो मुझे बचपन से ही था लेकिन
व्यस्क होते ही मैं अपनी रोजी-रोटी कमाने में व्यस्त
हो गया था । और किताबें पढ़ने का शौक भी मुझे बचपन
से ही था राम चरित्र मानस , महाभारत व पंजाबी साहित्य
की बहुत सारी किताबें व अंग्रेजी साहित्य में
विलियम शेक्सपियर को भी मैंने बहुत पढ़ा है ।
लेकिन मैं कम्प्यूटर चलाना नहीं जानता था
और ना ही मेरे पास कोई एन्ड्रोएड फोन था ।
हालांकि ज्यादातर लोग उस समय एन्ड्रोएड फोन
पर इन्टरनेट का प्रयोग करते थे ।
लेकिन मुझे बी बी सी रेड़ियो और वाॅइस आॅफ अमेरिका
रेड़ियो वॉशिंगटन डी सी का हिन्दी रेड़ियो प्रसारण सुनने का
शौक बचपन से ही अर्थात 1996 से ही था ।
वाॅइस आॅफ अमेरिका रेड़ियो वॉशिंगटन डी सी का हिन्दी
रेड़ियो प्रसारण 2008 में बन्द कर दिया गया था जिसका
मुझे बहुत दुख हुआ था । प्रस्तुतकर्ता अशोक सरीन और
ममता सिंह की आवाजें आज भी मेरे कानों में गूँजती रहती हैं ।
मेरी इन्टर नैशनल न्यूज जानकारी की यह एक
अपूरणीय क्षति थीं जिसे आज तक भी भरा नहीं जा सका है ।
लेकिन फिर भी इस दुखद घड़ी में बी बी सी रेड़ियो की
हिन्दी उर्दू और अंग्रेजी न्यूज सेवा मेरे साथ बनी हुई थी
जो कि एक सच्चे मित्र की तरह हमेशा मेरा साथ
निभा रही थी । मैं बी बी सी रेड़ियो सुबह शाम सुनता था
और इसलिए अपने आपको एन्ड्रोएड फोन का प्रयोग करने
वालों से बेहतर समझता था और अपने ऊपर गर्व करता था
जो कि आज भी करता हूँ । फरवरी 2015 में मैंने बी बी सी
रेड़ियो पर एक सनसनी व दिल दहला देने वाली खबर सुनी
कि एक प्रसिद्ध बंगलादेशी अमेरिकन ब्लाॅगर अविजीत राॅय
की दिन दिहाड़े ढाका में कुछ कट्टर इस्लामिस्ट्स द्वारा बड़े
जघन्य तरीके से हत्या कर दी गयी ।
और " बंगलादेश में क्यों हो रही है ब्लाॅगर्स की हत्याँए ? "
इस टाॅपिक पर बी बी सी हिंदी रेड़ियो ने एक रिपोर्ट
प्रस्तुत की । यकीनन यह खबर अच्छी नहीं थी लेकिन
ब्लाॅगर्स , ब्लॉग और ब्लॉग राइटिंग यह शब्द मेरे कानों
ने पहली बार सुने थे ।
उसी दिन मुझे विश्वास हो गया था कि ब्लाॅगिन्ग करना लेखनी
के विषय में एक बहुत प्रभावशाली तरीका है ।
उसके बाद जब कभी मेरे कान कहीं पर भी ब्लॉग शब्द
सुनते तो मैं चौंक जाता था और कई बंगलादेशी ब्लाॅगर्स
की हत्याओं का दृश्य मेरे सामने आ जाता था ।
दोस्तों इस जघन्य कृत्य को कभी भी स्पोर्ट नहीं किया
जा सकता है । लेकिन कट्टर इस्लामिस्ट्स की
धमकियों के बावजूद भी ब्लाॅगर्स निडर होकर खुले मन से लिख
रहे थे । लेकिन आज यह लेख लिखने से पहले मैंने वेबसाइट
पर अविजीत राॅय के उस लेख "Virus of Faith"
अर्थात "आस्था का जहरीला कीड़ा" को पूरा पढ़ा जिसमे
वो बड़े कठोर शब्दों में कट्टर इस्लामिस्ट्स के खिलाफ़
लिख रहे थे और उन्हें खुले मन से चुनौती दे रहे थे ।
जिसका नतीजा हमारे सामने है ।
दोस्तों ये पत्रकार और ब्लाॅगर्स सही लिख रहे थे या गलत मैं
इस विषय पर नहीं जाना चाहता ।
लेकिन एक बात सिद्ध हो गयी की लेखक कभी मरते नहीं
वो अमर हो जाते हैं ।
लेकिन दोस्तों मैं अपनी लेखनी में हमेशा ही नाजुक शब्दों का
प्रयोग करूँगा । यह कोई डर नहीं बल्कि मेरी शिक्षा दिक्षा ही
सुन्दर व नाजुक शब्दों को लिखने व बोलने में प्रयोग करने के
लिए हुई है । कोशिश करूँगा की मेरी लेखनी से किसी भी
वर्ग विशेष व धर्म सम्प्रदाय को कठोर शब्द पढ़ने को ना मिलें।
और दोस्तों मैं आस्तिक हूँ नास्तिक नहीं..........12.05.2021
जारी है ................By Mukhtyar Singh karnawal
पर्सनल डायरी शायरी
मास्टर मुखत्यार सिंह करनावल अलवर राजस्थान
चापलूसो और मेहनत करने वालों में स॓घर्ष हमेशा ही रहा है
लेकिन राज हमेशा चापलूसो ने ही किया है ।
मेहनती तो हमेशा अपने काम में लगे रहते हैं
लेकिन बाॅस के साथ ठण्डा पीने के मौके सिर्फ
चापलूसो को ही मिले हैं ।
चमचो चापलूसो को A.C. की हवा
और ईमानदारी से मेहनत करने वालों को
सिर्फ धक्के ही धक्के मिले हैं.......
पर्सनल डायरी शायरी
मास्टर मुखत्यार सिंह करनावल अलवर राजस्थान
अतीक अहमद के बेटे असद व एक अन्य शख्स गुलाम का यूपी पुलिस के द्वारा झाँसी में हुआ एनकाउन्टर यह बताता है कि जिनकी खुद की औलाद नहीं होती या जिनकी बीवी नहीं होती ऐसे आवारा लोगों को कभी भी उच्च पदों पर आसीन नहीं करना चाहिए ।
क्योंकि जिनके खुद के बीवी बच्चे नहीं होते वो दूसरों के बीवी बच्चों के दुख को क्या समझेंगे ?
पर्सनल डायरी शायरी 04.04.2023
मास्टर मुखत्यार सिंह अलवर राजस्थान
वो वफादार हो के भी गद्दार हैं ।
हम गद्दार हो के भी वफादार हैं ।।
कुछ लोग चापलूसी करके अपने मालिक की नजरों में वफादार
बने रहते हैं और कुछ लोग अपने मालिक की नजरों में धूल झोंक कर भी वफादार बने रहते हैं । कुछ लोग गुलामी को सह कर और मजबूरन अपनी जुबान बंद कर के भी वफादार बने रहते हैं ।
कुछ लोग मालिक की कमियों और कड़वी सच्चाइयों को उनके सामने खुले आम कह के विरोध करते हुए गद्दार का टैग लगवा
कर भी अपना काम ईमानदारी से करते हुए अपनी काबिलियत के दम पर गद्दारों का चोला पहने हुए भी वफादार होते हैं ।
अमृतपाल फरार , नवजोत सिंह सिद्धु बाहर
क्या करे झाड़ू की सरकार
आज है मूर्ख मूर्खो का त्यौहार ।
पूरे पंजाब की पुलिस और अमित शाह की फोर्स पहले ही 15 दिनों से एक अमॄतपाल को नहीं पकड़ पा रही जिस अकेले ने पंजाब पुलिस की नाक में दम कर रखा है और आज एक और सिद्धु नाम का नाॅन स्टाप बड़बोला जेल से और छूट गया ....
आज जेल से छूटते ही सिद्धु के भाषण से लगा कि वाकई ही
अप्रेल फूल वाले दिन जनता को मूर्ख बनाया जा रहा है...
जारी रहेगा ....
मास्टर मुखत्यार सिंह करनावल अलवर राजस्थान
01.04.2023
पंजाब में 18.03.2023 को अमृतपाल को गिरफ्तार करने के लिए जो आॅपरेशन पंजाब पुलिस और केन्द्रीय एजेन्सियों ने चलाया था । आज बारहवे दिन अमृतपाल ने फेसबुक पर लाईव आकर पहली विडियो जारी की । जिसमें उन्होंने देश विदेश के सभी सिक्खों से अपील की कि 13 अपेल को गुरु गोबिंद सिंह जी के पवित्र स्थान गुरूद्वारा दमदमा साहिब अर्थात तलवन्डी साबो जिला भटिंडा ( पंजाब) में वैशाखी के सालाना मेले पर इकट्ठा होने की रिक्वेस्ट की ।
हालांकि इस मेले में मैं पिछले साल को गया था । शायद इस बार भी जाऊँ । अमृतपाल जी वाहेगुरु से प्रेम करते हैं शायद वाहेगुरु की इसी कॄपा के कारण अभी तक लाखो की संख्या में पुलिस को चकमा देकर गिरफ्तारी से बचे हुए हैं ।
कभी-कभी मैं सोचता हूं कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने सच ही कहा था कि "सवा लाख से एक लड़ाऊँ तभी गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊँ ।"
मैं उनकी वाहेगुरु के प्रति भक्ति से तो सहमत हूँ लेकिन खालिस्तान की मांग से कभी भी सहमत नहीं हूँ ।
मैं एक सिख होने के साथ-साथ एक सच्चा भारतवासी भी हूँ ।
मैं भारत के टुकड़े होना कभी भी बर्दाश्त नहीं कर सकता ।
और ना ही गुरु नानक देव जी ने ऐसे कट्टर पंथ की कभी हिमायत की है ।
मैं सभी अपने सिख भाईयों से प्रार्थना करता हूँ कि जो गर्व
भारतीय होने में है वो खालिस्तानी या पाकिस्तानी होने में नहीं ।
अतः आप खालिस्तान की बढ़ चढ कर निन्दा करें ।
वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह ।
यह नारा प्रेम का है नफ़रत का नहीं ।
गुरु नानक देव जी सिर्फ सिकखो के गुरु नहीं बल्कि सभी अच्छे इन्सानो के है ।
मेरा वाहेगुरु से लगाव अमॄतपाल से कम नहीं ।
मेरा भारत से लगाव भी सच्चे भारतीय से कम नहीं ।
भारत माता की जय ।
मेरा भारत महान ।
पर्सनल डायरी शायरी
मास्टर मुखत्यार सिंह करनावल अलवर राजस्थान ।
29.03.2023.
2...बचपन में कोई सी भी मूवी दूरदर्शन पर और वी सी आर में छोड़ते ही नहीं थे । थोड़े बड़े हुए तो वी सी आर सिनेमा हाॅल में प्रभावशाली टाईट्ल वाली मूवी ही देखने लगे । और बड़े हुए तो दमदार हीरो की मूवी ही देखने लगे । थोड़े और बड़े हुए तो सिर्फ सुपरहिट मूवी ही देखने लगे । अब हम समझदार हो गए थे अच्छे डाइरेक्टरी की मूवी ही सिनेमा हाॅल देखने लगे । और समझदार हुए तो अच्छे राइटर की मूवी ही देखने लगे । और अब तो इतने समझदार हो गए हैं कि रजाई में मोबाइल पर किसी भी मूवी को मात्र 15 मिनट झेल पाना बड़ा मुश्किल हो गया है ।
29.12.2022 मास्टर मुखत्यार सिंह करनावल अलवर राजस्थान
1...Happy 2023 to all of you. (28.12.2022)
श्रद्धा के दिल्ली में हुए मर्डर व 35 टुकड़े उन लडकियों के लिए एक सबक है जो माँ बाप भाई बहन बिरादरी एवं समाज को ठोकर मारकर किसी के साथ बिना शादी के रंगरेलियाँ मनाती हैं ।
मास्टर मुखत्यार सिंह 18.11.2022
1... भारत में साम्प्रदायिक बनाम वामपंथी राजनीतिक दल तो हैं लेकिन घोर दक्षिण पंथी एवं रुढिवादी विचारधारा के राजनीतिक दल नहीं है जो कि एक विचारधारा का ह्रास है ।
28.10.2022 मास्टर मुखत्यार सिंह
2...आज 29.09.2022 को आया सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला अब कोई भी विवाहित या अविवाहित महिला 22 से 24 हफ्तों से पहले पहले वैधानिक रूप से गर्भपात करा सकेगी ।
1...ज्यादातर प्रेम प्रस॓ग ही ही दुष्कर्म में बदल जाते हैं ।
Sep.16 , 2022
20.08.2022 मोबलिन्चिग की कोई भी घटना निन्दनीय है लेकिन 20.08.2022आज जो नेता गोविन्दगढ ( अलवर ) में मोबलिन्चिग शिकार मृतक चिरंजीलाल के घर पर पहूँच रहे हैं 2018 में पहलू खाँन (बहरोड़) और रकबर खाँन ललावन्डी (रामगढ़) मोबलिन्चिग हत्याओं में कहाँ थे ???
(मास्टर मुखत्यार सिंह करनावल अलवर राजस्थान)
19.08.2022 फेसबुक , यू टयूब और इन्सटाग्राम पर लोग वही दे रहे हैं जो उनके पास है इससे उनक मानसिकता परवरिश का आसानी से पता चल जाता है....मास्टर मुखत्यार सिंह अलवर राजस्थान
18.08.2022 जातिवाद का विरोध करने वाले भी बहुत बड़े जातिवादी होते...मास्टर मुखत्यार सिंह अलवर राजस्थान
पंजाबी साहित्य
1...हीर
= वारे शाह कवि के द्वारा हीर राँझा की लव स्टोरी पर लिखी गई थी ।
घर पर किताब है जो सन 2009 में भटिण्डा से पंजाबी भाषा में खरीदी थी और अक्सर पढ़ता रहता हूँ ।
2...बुल्ले शाह
= सूफी संत बाबा बुल्ले शाह के द्वारा ऊर्दू और पंजाबी की मिली जुली जुबान में लिखी हुई परमात्मा अर्थात खुदा से मिलने की तड़फ में कविताओं का संग्रह ।
सन 2013 में रामगढ़ अलवर के राधा स्वामी सत्संग के डेरे में बुक स्टोर्स से हिन्दी भाषा में खरीदी जिसे मैं पढ़ चुका हूँ ।
3...जिन्दगी बिलास
= साधु दया सिंह आरिफ के द्वारा मनुष्य के सौ सालों के जीवन को बिना खुदा की बंदगी किये यूँ ही ऐशो आराम में सौ सालों का जीवन बर्बाद करने पर करीब 1940 में लिखी काव्य रूप में एक प्रसिद्ध पंजाबी जुबान की किताब ।
वैसे तो मेंरे पिताजी 1991 में पंजाब से लाये थे और इससे मै रू बरू भी था लेकिन 30.04.2022 को मैंने इसे फिर से नानकमत्ता उतराखण्ड के गुरु द्वारे के अमावस (मस्सयाँ ) मेले से पंजाबी भाषा में 100 रूपये में खरीदी व जिसे बड़ी रूचि से पढ़ रहा हूँ ।
Date....21.04.2022 शुक्रवार
आज भी मैंने बेलदारी की
Rs..500 एक मजबूत वाली चाली
RS..760 के दो गट्टे सीमेन्ट के दोपहर को
Rs..380 एक गट्टा सीमेन्ट लाॅकडाऊन स्ट्राँग शाम को
Rs..3700 मिस्त्रीयों व बेलदार को
Rs..95 की दो लीटर की डयू ठण्डा
Date...20.04.2022.आज एक बेलदार नहीं आया इसलिए पूरे दिन मैंने भी बेलदारो की ।
760 रूपये के Rock Strong के दो गट्टे सीमेन्ट के
1000 रूपये मिस्त्री बेलदारो को एडवांस दिये
Date...19.04.2022 का खर्चा....
सुबह 25 रूपये का आधा किलो दूध चाय के लिए लाया
आज ढाढोली गाँव से
दो मिस्त्री.650 रूपये प्रति मिस्त्री दिहाड़ी पर आकर लगे व सुबह आठ बजे चिनाई शुरू की ।
समय सिंह और रामप्रसाद ने
दो बेलदार ढाढोली गाँव के समय सिंह और राजन ने 400
रूपये प्रति बेलदार ने काम शुरु किया ।
मैंने भी सारे दिन पत्थर बोये ।
सुब्ह 760 रूपये के J.K. सीमेंट के दो गट्टे बाईक पर लाया ।
शाम को 1000 रूपये मिस्त्री बेलदारो को एडवांस दिये ।
शाम को फिर 760 रूपये के दो गट्टे J.K. सीमेन्ट के बाईक पर लाया । तभी बाईक में 200 रूपये का पेट्रोल डलवाया ।
1...760 रूपये के सु
Date...18.04.2022...Rs...360 के दो गट्टे सीमेन्ट के 380 रूपये प्रति गट्टा की दर से एक गट्टा J.K. सीमेंट का व एक गट्टा
Rock Strong का । बहाला स्टैण्ड नन्दा कुम्हार की दुकान से ।
Rs..150 की भारी टीन की छोटी पराय व Rs..180 की ही भारी टीन की बड़ी पराती । मैडम पुष्पलता की दुकान टकला मार्केट अलवर से ।
Date...17.04.2022.....Rs..5400 दो सौ फुटी बजरी
की एक ट्राॅली ।
Date.......18.04.2022.....Rs....760..के दो गट्टे सीमेन्ट के
5...नेकी कर दरिया में डाल और बुराई माथे ले...
(19.04.2022)
( मुखत्यार सिंह करनावल अलवर राजस्थान )
4...आख़िर जैलैन्स्की की जिद ने
जला ही दिया
हँसते खेलते यूक्रेन को..... 18.04.2022
(मुखत्यार सिंह करनावल अलवर राजस्थान )
3...हवस में लोग वफा को बेच देते हैं
खुदा के घर को तो क्या
खुदा को ही बेच देते हैं....
(मिर्ज़ा गालिब)
2...ना कहूँ अब की ना कहूँ तब की
अगर ना होते गुरू गोबिंद सिंह
सुन्न्त होती सब की.....
(सूफी कवि बुल्ले शाह )
1...बाहर चाहे कोई कितना भी शेर हो लेकिन घर में हमेशा
कद्र कुत्ते जितनी ही होती है....07.04.2022
(मुखत्यार सिंह करनावल अलवर राजस्थान)
मेरे विचार मार्च 2022
लेखक -- मुखत्यार सिंह करनावल M.I.A अलवर , राजस्थान
टाईट्ल = फंक्शन टैन्शन
☆☆☆ बात विडियो बनवाने और भाषण देने की नहीं है ।
ऐसे भाषण तो मैं आज से बीस साल पहले से ही देता आ रहा हूँ
जब स्मार्ट फोन होते ही नहीं थे । हमारे हजारों अनमोल भाषण
बिना विडियो के ही चले थे जो आज भी लोगों के
दिलों में अमर हैं । और आजकल तो हमें फेसबुक , यू टयूब
पर लाईव बोलने और गूगल पर ब्लॉग लिखने से ही फुर्सत
नहीं मिलती । कयोंकि मेरे दो यू टयूब चैनल व दो ब्लॉग्स और
एक मेरा फेस बुक पर्सनल अकाऊन्ट और एक फेसबुक ग्रुप और
एक मेरा फेसबुक पेज भी है ।
हाँ यह सत्य है कि जो खुशी जनता के सामने खड़े
होकर बोलने से मिलती है वो मोबाईल के सामने बैठ कर
बोलने से नहीं मिलती ।
लेकिन सिर्फ़ बोलने वालों को ही क्योंकि ना बोलने
वालों की तो खड़े होते ही टाँगें हैं हिलती ।
आज ज्ञान सिंह जी के अलावा मेरे साथी रतन और रामचरन जी
ने भी बहुत कुछ बोला जिससे मुझे बहुत अच्छा लगा ।
और साथी कॄष्ण और राकेश जी ने फंक्शन की सारी व्यवस्था
करने में अहम् भूमिका निभाई जो हमारे बस का
काम नहीं था ।
इसके अलावा मै मेरे चार पर्सनल वाॅट्स एप ग्रुप को भी
चलाता हूँ जिनका एडमिन भी मैं ही हूँ ।
टविटर और इन्सटाग्राम के लिए वक्त ही कहाँ मिलता है ?
बस अकाऊंट बना कर रखे हुए हैं जिनके कभी-कभी
दर्शन कर लेते हैं ।
इतना सब ताम- झाम इसलिए कि वक़्त अब समाज से कुछ
लेने का नहीं बल्कि समाज को कुछ देने का है ।
जो कुछ लेना था ले चुके ।
बात दरअसल अनुशासन की है यदि एक बच्चा
अनुशासन को तोड़े तो किसी हद तक चलता है
परन्तु यदि समाज के जिम्मेदार लोग ही अनुशासन को तोड़े तो
ये गवारा नहीं ।
और वो भी तब जब किन्हीं गंभीर मुद्दों पर चर्चा चल रही हो ।
कभी-कभी समाज को कुछ सबक प्रैक्टिकल करके दिये
जाते हैं जो हमेशा उन्हें याद रहते हैं जिससे भविष्य में वो
अनुशासन व दुसरे लोगों के मान सम्मान का हमेशा
ख्याल रखते हैं ।
प्रैक्टिकल का क्या महत्व है इसे एक साइन्स
या बायो का टीचर बेहतर समझ सकता है ।
आप मुझे बुरा कहो इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन
यदि किसी सौ लोगों में से किसी एक ने भी कुछ सीख लिया
तो समझो मेरा मकसद पूरा हो गया ।
खैर ये महफिले अब तुम्हारी ही रहेंगी क्योंकि हम तो वैसे भी
30.03 2022 के बाद भूत काल हो जाएँगे ।
कहा सुना माफ
आपका मीठा कड़वा साथी
मुखत्यार सिंह करनावल अलवर राजस्थान
तारीख 23.03.2022
पढ़ने के लिए दिल से
शुक्रिया
होली
लेखक - मुखत्यार सिंह करनावल अलवर राजस्थान
तारीख = 16.03.2022
होली एक हिन्दुओं का त्यौहार है जिसमें लोग गिले शिकवे भुला
कर एक दुसरे पर रंग व गुलाल लगाते हैं । लेकिन 80% लोग
अपनी होली शराब और मीट से ही मनाते हैं । मुर्गा बहुत ही महंगे
रेट पर मिलता है और बकरे का तो नाम ही मत लेना । शराब ठेकों
पर लगभग खत्म हो जाती है । जिस हिंदू मजदूर के पास इसके
लिए रुपये खर्चा नहीं होता उसके लिए यह एक मातम का सा दिन
होता है क्योंकि पड़ोसी के घर से खुशबू आ रही होती है ।
ग्रामीण क्षेत्रों के लोग एवं आदिवासी जातियों का होली मनाने का
एक अलग ही तरीका है । वो एक दूसरे को रंग लगाते लगाते
नाचने लग जाते हैं और फिर गारे या गोबर की भरी बाल्टी एक
दूसरे पर फेंकने लग जाते हैं । किसी को कीचड़ के गड्ढे में धक्का
दे दिया जाता है । महिलाओं के साथ खुलेआम छेड़छाड़ करने
का यही एक सुनहरा मौका होता है । कई युवाओं के प्यार का
इजहार इसी मौके पर होता है । आदिवासी सोच के लोग अपना
आपा इस हद तक खो देते हैं कि एक दूसरे के कपड़े फाड़ कर
एक दूसरे को नंगा करने लग जाते हैं । यह होली उत्सव की एक
चरम सीमा होती है क्योंकि इसके बाद रौणा अर्थात शोर-शराबा
शुरु हो जाता है ।
और लोग फिर या तो नहा धोकर या फिर बिना नहाए धोए खाट
पर पड़ जाते हैं । और यदि आप इसे हिंदुओं का एक पागल
त्यौहार कहे तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी ।
धन्यवाद
लेखक
मुखत्यार सिंह करनावल M.I.A अलवर राजस्थान ।
तारीख = 16.03.2022
Holi
Author - Mukhtyar Singh Karnawal Alwar Rajasthan
date = 16.03.2022
Holi is a Hindu festival in which people forget their grievances.
Taxes apply color and gulal on each other. but 80% of people
Celebrate your Holi with alcohol and meat only. cock is very expensive
It is available at the rate and don't take the name of the goat. liquor shops
But it's almost over. The Hindu laborer who had
It doesn't cost money for him, it's a mourning day
It happens because the smell is coming from the neighbor's house.
People of rural areas and tribal castes celebrate Holi
There is a different way. they paint each other
start dancing and then a bucket full of cow dung
Throwing it at the other. push someone into a pit of mud
is given. openly molesting women
This is a golden opportunity. of the love of many young people
The celebration takes place on this occasion. people of tribal thinking
lose their temper to such an extent that by tearing each other's clothes
They start stripping each other. This is one of the Holi festival
There is an extreme limit because after this Rauna means noisy noise.
gets started.
And people then either after taking a bath or without washing the cot.
But they fall. And if you call it a madman of Hindus
It will not be an exaggeration if it is called a festival.
Thank you
Author
Mukhtyar Singh Karnawal M.I.A Alwar Rajasthan.
date = 16.03.2022
लेखक
मुखत्यार सिंह करनावल अलवर राजस्थान
तारीख = 17.03.2022
1...( मेरे दादाजी व पिताजी और माता के जन्म स्थानों
व उनके जीवन के बारे में )
खुश रहने के ढूँढता हूँ बहाने
वरना जिन्दगानी है दुखों की कहानी
मेरा जन्म गाँव साँखला , पोस्ट बहाला (M I.A)
तहसील रामगढ़ जिला अलवर राजस्थान में
करीब 1981 में जनवरी में हुआ था ।
माता जी अक्सर बताती हैं कि लोहड़ी माँगने वाले घर पर नहीं आये थे क्योंकि 21 दिन तक नवजात शिशु के पास ताबीज़ आदि ले जाने का परहेज किया जाता है क्योंकि इससे नवजात शिशु को भी खतरा रहता है और ताबीज़ या कोई मंत्रित धागा भी खराब हो जाता है । अर्थात नवजात बच्चे और ताबीज़ दोनों को नुकसान होता है । लोहड़ी हमेशा 13 जनवरी को ही आती है ।
विक्रमी सम्वत के पौष मास के शुरुआती दिनों में पौष भास की दो या तीन तारीख मंगलवार को सुबह आठ से दस बजे के बीच घोर सर्दियों में मेरा जन्म हुआ था । ऐसा नहीं है कि हमारे पिता जी ने हमारी जन्म तिथि नहीं लिखी थी । चारों भाई बहिनों की जन्म,तिथि उन्होंने वार सहित लिखी थी । लेकिन जब मेरे पिताजी पागल हुए थे तो उन्होंने सब जला दी थी । पहली बार मेरे पिताजी तब पागल हुए धे जब मुझसे छोटे भाई मंगल सिंह का जन्म हुआ था । तब से लेकर अब तक वह करीब बीस बार पागल हो चुके हैं । जिनका कई बार ईलाज जयपुर के पागल खाने से व एक बार आगरा के पागलखाने से व अब कई बार अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के मानसिक रोग विभाग से हुआ है । और अभी भी आठ दिन पहले ही मेरी माता जी उनके मानसिक रोग की दवाई अलवर के सरकारी अस्पताल से लेकर आयी हैं । वो बात अलग है कि अब उन पर काबू पाना पहले की तुलना मे आसान होता है क्योंकि बूढ़े और जवान की ताकत में फर्क होता है ।
खैर , मेरे दादाजी शंकर सिंह वालिद गुलाब सिंह 1947 में भारत पाकिस्तान विभाजन के दौरान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के जिला साईवाल Sahiwal जिसे मिन्टकुमरी Montgomery जिला भी कहते हैं के गाँव 80 -- 79 अर्थात अस्सी -- उन्यासी से आये थे । यह गाँव साईवाल शहर से मात्र तीन--चार किलोमीटर दूरी पर ही है । यह बात मैंने तीन साल पहले हमारी व्योवॄद्ध बुआ जी नाड़का गाँव निवासी अमरो कौर पत्नि सरदार लक्ष्मण सिंह से पूछी थी जो की पाकिस्तान में 13 -- 14 साल की थी । आज से ढाई साल पहले उनका स्वर्गवास हो चुका है । और यही पता आज 27.03.2022 को अपनी वृद्ध व सगी बुआ करतारो कौर पत्नि स्वर्गवासी लाल सिंह से पूछी है । यह साईवाल जिला लाहौर से 180 किलोमीटर की दूरी पर लाहौर व मुल्तान के बीच में पड़ता है ।
मेरे पड़दादा गुलाब सिंह के तीन पुत्र थे जो कि मेरे दादाजी हुए ।
1...शंकर सिंह (भगत )
2...चम्पा सिंह अर्थात चम्बा सिंह
3...सुबा सिंह
पाकिस्तान से आने के बाद मेरे दादाजी व पड़दादा जी पहले हरियाणा के रोहतक के पास चाँघ गाँव में रहे जहाँ पर मेरे पिताजी का जन्म हुआ था ।
मेरे पिताजी के जन्म के बाद जल्दी ही मेरी दादी जी का स्वर्ग वास हो गया था । मेरे पिताजी कुल चार भाई बहन थे । जो उन चारों को माँ का प्यार नहीं मिला था ।
बड़ी बहन अर्थात मेरी बुआ करतार कौर हैं जो खैरियत से आज 23.03.2022 को भी जीवित हैं अतः हमारे ही गाँव में रहती हैं ।
दूसरे नंबर पर मेरे ताऊ करतार सिंह जी हैं जो वाहेगुरु की मेहरबानी से आज 23.03.2022 को भी ठीक-ठाक हैं ।
तीसरे नंबर पर मेरे ताऊ जी अवतार सिंह जी थे जिनका कुवारें रहते युवावस्था में ही इन्तकाल हो गया था ।
और चौथे नंबर पर मेरे पिताजी जगतार सिंह जी हैं जो आज
23.03.2022 को एक बुजुर्ग व कमजोर व मानसिक रोगी की हालत में हैं जो हमारे मना करने पर भी तीन दिन पहले हरियाणा में रेवाड़ी के पास बावल में कसौला चौक पर किसी के साथ जय गुरुदेव आश्रम में घूमने व सेवा करने चले गये हैं । जिन्हे लाने के लिए कल मेरी माता जी जा रही हैं ।
माँ मर गई धी और बाप एक भगत आदमी धा इसलिए चारों बहिन भाईयों का जीवन भी दुख में और जगह जगह भटकते हुए गुजरा ।
अतः कोई भी बच्चा स्कूल की शक्ल नहीं देख सका ।
मेरे पड़दादा कुछ रिश्तेदारों के साथ राजस्थान के अलवर जिले के टपूकडा कस्बे से काफी दूर भलेसर गाँव में आकर बस गये थे ।
जहाँ पर राजस्थान सरकार द्वारा हमको पाकिस्तान से आये शरणार्थी मानते हुए कस्टोडियन की जमीन अलोट हुई थी ।
30.09.2022 की कलम
भलेसर गाँव मुस्लिम बहुल अर्थात मेवात क्षेत्र था और
2...उसे तुम आबाद रह के सीखना चाहते हो
जिसे सीखने में बरबाद हो गये हम ..... = 14 02.2022
1...भीख नहीं अधिकार चाहिए
हमदर्दी नहीं प्यार चाहिए । ...=11.02.2022
लेखक मुखत्यार सिंह करनावल
गाँव साँखला M.I.A. अलवर , राजस्थान
दिनांक 12.01.2022
कल 11.01.2022 अलवर जिले से 12 किलोमीटर की दूरी पर रहने वाली
एक मूक बधिर 15 साल की बच्ची को कुछ दरिन्दों ने किडनैप कर के अतः किसी गुप्त स्थान पर निरममता से गैंगरेप कर के रात आठ बजे तिजारा फाटक रेलवे ओवर ब्रिज
( शिवाजी पार्क थाना ) क्षेत्र में फैक दिया ।
बच्ची का इलाज जयपुर में जे के हास्पीटल में चल रहा है ।
पूरा प्रशासन व पुलिस जानवरों की गिरफ्तारी में लगे हुए हैं
लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है ।
उम्मीद है कि जल्दी ही वो जानवर कानून के
शिकन्जे में होंगे ।
I wonder how does their concious let
them do so ?
लेखक
मुखत्यार सिंह करनावल अलवर राजस्थान
31.10.2021
मेरे विचार
डिसीजन वही बदलते हैं
जो हफ्ड़ा तफ्ड़ी में लेते हैं ।
सोच समझकर डिसीजन लेने वाले
कभी बदलते नहीं
लोग भले ही उन्हें जिद्दी क्यों न कहें ।
लेखक
मुखत्यार सिंह करनावल M.I.A अलवर , राजस्थान
Created on 26.10.2021
वार्ड़ नंबर 13 पंचायत समिति सदस्य चुनाव रामगढ़, अलवर
राजस्थान का इतिहास ।
वार्ड़ नंबर 13 में शामिल गाँव
1...ग्राम पंचायत जातपुर
2...धनखेड़ा
3...लालपुरी
4...मून्डपुरी
5...मीणापुरा
6...धूणी नाथ की रून्ध (सीरिया का बांस)
7... अग्यारा
8...साँखला
वार्ड का नया गठन हुआ 2019
लेकिन Covid-19 व लाॅकडाऊन के चलते चुनाव
26.10.2021 को हुए ।
सीट - एस टी अर्थात मीणा समुदाय
फाॅर्म भरने अर्थात नामाँकन की तारीख
07.10.2021 से 09.10.2021 तीन दिन
उम्मीदवार
नतीजा -- 1...भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के उम्मीदवार
कुलदीप मीणा ने 2061 वोट प्राप्त किये ।
2...भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ममता मीणा पत्नि मामराज मीणा ने 1582 वोट प्राप्त किये ।
3...बिजेन्द्र मीणा निर्दलीय ने 27 वोट प्राप्त किये
4...सुमन मीणा निर्दलीय ने 3 वोट प्राप्त किये
5...नोटा अर्थात इनमें से कोई भी नहीं ने 8 वोट प्राप्त किये
कुल वोट पड़े = 3681
जीत का अन्तर =
2681 = 1582 = 479
अर्थात कुलदीप मीणा जी 479 वोटों से विजयी हुए ।
नोट--गाँव साँखला से कुलदीप मीणा को 137 व
ममता / मामराज को 297 वोट प्राप्त हुए ।
1...कुलदीप मीणा पुत्र श्री संतोष मीणा
पार्टी - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
2...ममता पत्नि
श्री मामराज मीणापार्टी - भारतीय जनता पार्टी
नतीजा - 29.10.2021 को
लेखक
मुखत्यार सिंह करनावल M.I.A अलवर राजस्थान
Date...17.10.2021
विषय-----महँगाई बनाम हिन्दुराष्ट्र और जहरीली लहरें
(कट्टर हिन्दुओं का जूता उन्ही के सिर)
दोस्तों आप जानते हैं कि भारत देश हिन्दु बाहुल्य है ।
वैसे तो भारत में सभी तरह के हिन्दू हैं
लेकिन 2014 तक ज्यादातर आम हिन्दू भी
कट्टर हिन्दू मैं बदल चुका था जिससे भारत में
पहली मोदी लहर आयी ।
अतः 2019 में वही हिन्दू अब अंधभक्तो का का
रूप ले चुके थे ।
जिसके परिणामस्वरूप भारत में
दूसरी मोदी लहर आयी ।
मंदिर बन गया और धारा 370 हट गई और
NRC , CAB अधर में ही लटक गयीं ।
लगता है मनहूस लहरों का अंधभक्तो
को चस्का लग चुका था ।
अब चुनाव तो 2022 में होने हैं ।
लेकिन अंधभक्तो को तो जल्दी ही कोई और लहर
चाहिए थी ।
उनकी मनोकामना पूरी हुई ।
अब फिर एक और मनहूस लहर कोरोना लहर आयी
जो लाखों हिन्दुओं को ही बहा के ले गयी ।
फिर दूसरी कोरोना लहर आयी जो मोदी लहरों
से भी भयानक थी ।
और अट्टर कट्टर सब को बहा के ले गयी ।
अब लोग लहरों से तौबा करने लगे ।
और लाॅकडाऊन की कैद से मुक्त होकर
वापिस पुरानी सड़कों पर आना चाहते थे
और लहरों का नाम भी नहीं लेना चाहते धे ।
लेकिन लहर है कि मानती ही नहीं ।
तीसरी कोरोना लहर भी मूँह फैलाये खड़ी है ।
जिसके कहर से लहरों के जन्म दाता को भी
बहने का खतरा बना हुआ है ।
लेकिन अब एक नयी लहर पैदा हो गयी है ।
जिसे महँगाई लहर कहते हैं ।
अब यह लहर उन्ही हिन्दूओ का टटलु
निकाल रही है जिन्होंने हिन्दुराष्ट्र का सपना
देखा था ।
हिन्दुराष्ट्र तो बना नहीं लेकिन महँगाई उनका
टटलु निकाल रही है ।
क्योंकि मुस्लिम तो बिचारे
वैसे ही बहुत कम हैं हिदुस्तान में ।
अब कुछ पाने के लिए
कुछ खोना तो पड़ेगा ना ।
लेकिन इन अंधभक्तो को तो
वो भी ना मिला ।
धोबी के कुत्ते घर के ना घाट के
यह कहावत असभ्य लगती है यहाँ पर ।
आईये हिन्दुओं की हिन्दी में बात
करते हैं......
सच कहा है किसी ने......
दुविधा में गये दोनों
माया मिली न राम ।
हिन्दुओं का जूता उन्ही के सिर
आपके चाहिते
मुखत्यार सिंह करनावल के
सच्चे और कड़वे बोल
17.10.2021
लेखक
मुखत्यार सिंह करनावल
M.I.A अलवर राजस्थान
Date..15.10.2021
Happy Dashahara
दोस्तों आज दशहरे जैसे बुराई पर अच्छाई की विजय के पावन
त्यौहार पर सुबह तड़के 3:30 बजे दिल्ली व हरियाणा के
सिंघु बाॅर्डर पर बैठे आन्दोलन कारी किसानों के बीच प॔जाब
के निह॔ग सिंहो द्वारा एक दलित तरनतारन के निवासी की
बड़ी बेहरहमी से तालिबानी तरीके से हत्या कर दी गयी ।
उसका एक हाथ व एक पैर काट के व फिर उसे
तड़फा तड़फा के मारा गया । और उसको घसीटकर
पास के ही एक बैरिकैट्स पर लटका दिया गया ।
मरने से पहले उसकी एक विडियो भी बनाई गई
जिसमें वह तड़फा तड़फा से काटने की बजाय गला
काट कर एक बार में ही मारने की भीख माँग रहा है ।
दोस्तों यदि यही सिक्ख धर्म है तो मैं ऐसा सिक्ख नहीं हूँ ।
बड़ी बड़ी दाढ़ी मूँछ रखने से और सिर्फ अमृत छकने से
ही कोई सिक्ख नहीं बन जाता ।
आदमी मोना अर्थात कटे हुए बालों वाला भी सच्चा सिक्ख
बन सकता है ।
सिक्ख धर्म के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी की
शिक्षाओं में हिंसा का कोई स्थान नहीं है ।
लाखों मोने लोग गुरु नानक देव जी के शिष्य थे ।
और आज भी करोड़ों मोने लोग गुरु नानक देव जी की
शिक्षाओं को सुनने गुरुद्वारे जाते हैं और करोड़ों रुपयों
का लंगर में दान भी करते हैं ।
जब ये लोग कोई नया गुरुद्वारा बनाते हैं तो लाखों अन्य
धर्म के मोने लोगों के घरों में चन्दा माँगने के लिए डोलते
हैं ।
व्यापारियों और राजनेताओं से मोटी रकम लाते हैं ।
गुरद्वारे उन सब की सेवा से चलता है ऐसे दाढ़ी मूछ
बढ़ा के किसी गरीब की हत्या करने वालों से नहीं ।
ये लोग सिक्ख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह
जी के बनाये हुए खालसा पंथ का दुरुपयोग कर
रहे हैं ।
गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की साजना मुगलों
के अत्याचार के खिलाफ की थी ना कि किसी गरीब
और दलित की हत्या करने के लिए......
शेष भाग जारी रहेगा.......
मुखत्यार सिंह करनावल
15.10.2021
लेखक मुखत्यार सिंह करनावल अलवर राजस्थान
धर्म के मामले में धोबी के कुत्ते घर के ना घाट के
1...मैं हैरान हूँ कि सिक्ख धर्म के लोग नवरात्रे क्यों कर रहे हैं जबकि गुरु नानक देव जी नें सभी धर्मो के ऐसे आडम्बरों से दूर हटके सिक्ख धर्म बनाया था ।
गुरद्वारे एवं गुरु ग्रन्थ साहिब में नवरात्रो का कोई स्थान नहीं है ।
लेकिन हाँ हिन्दू धर्म में जिनका जन्म हुआ है उन्हें तो इसे जरूर मानना भी चाहिए क्योंकि यह उनका धर्म है लेकिन जब कोई गुरु का सिक्ख गुरद्वारे भी जाता है और श्राद्ध व नवरात्रे भी करता है
तो मुझे यकीनन हैरानी होती हैकि वह श्राद्ध और नवरात्रे मना के गुरु नानक देव जी की बतायी हुई शिक्षाओ का विरोध कर रहा है।
Author
Mukhtyar Singh Karnawal M.I.A Alwar Rajasthan
Personal Diary
05.09.2021 Tuesday
I went to school. My mother went to Medical Hospital in M.I.A to see the doctor for her hands sufferings.
I prepared eggs then went to school.
In the evening I did many home chores
And got tired.
My father is also not well. He had cough
Author
Mukhtyar Singh Karnawal M.I.A Alwar Rajasthan
Personal Diary
04.09.2021 Tuesday
I went to school as usual.
Lakhimpur khiri U.P. farmers agitation was in
Lime lights today. In the afternoon there was a compromise between UP Government and Rakesh Tikait.
Tonight at 09:00 P.M.the What's app , Facebook and Instagram server got down all over the world.
It lasted six hours continuously.
Mostly What's app users got too much disturbed.
Mukhtyar Singh Karnawal M.I.A Alwar Rajasthan
Personal Diary
03.10.2021 Sunday
I went to Alwar market for shopping today.
1...Rs...500 bought a new side bag
2. .Rs..240...A new black shirt cloth from Bombay Katpees Veer Chowk Alwar.
3...Rs..Rs...450...A new Khaki pants 'siyaram'
Cloth from Bombay Katpees.
4...Rs..80..A single tiffin from Bakhtle ki Chowki.
5...Went to pay homage to late Rajedra Prasad Sharma Ji to his family who passed away on 29.04.2021.
6...Went to meet had a chat with comrade Raghunath Baweja ji.
7...Went to meet and had a chat with comrade Mohan Singh Raghava.
8..राजनीतिक विचार
आज उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा टैनी ने अपनी तीन गाड़ियों के साथ विरोध कर रहे किसानों को कुचल दिया जिसमें कई किसान घायल हो गए अतः 4 किसानों की मौत हो गई जिसमें लवप्रीत सिंह 20 वर्षीय दलजीत सिंह 35 वर्षीय नछत्तर सिंह 60 वर्षीय एवं गुरविंदर सिंह 19 वर्षीय इन चारों किसानों की मौत हो गई अतः 12 से 15 किसान हॉस्पिटल में भर्ती हैं दोस्तों किसानों पर हुए इस नरसंहार की मैं निंदा करता हूं अतः मैं यह मांग करता हूं कि आशीष मिश्रा टेनी के खिलाफ हत्या अर्थात 302 का मुकदमा दर्ज किया जाए वह उनके पिता अजय मिश्र टैनी को केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देना चाहिए अतः सुप्रीम कोर्ट के किसी सिटिंग जस्टिस के द्वारा इस घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ऐसा लगता है कि किसानों के आंदोलन को इस तरह से दबाकर बीजेपी अर्थात मोदी और योगी और खट्टर सरकार अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार रही है किसी ने सच कहा है विनाश काले विपरीत बुद्धि ।
शुक्रिया
मुखत्यार सिंह करनावल अलवर राजस्थान
03.10.2021 Personal Diary.
लेखक मुखत्यार सिंह करनावल अलवर राजस्थान
की Personal Diary 30.09.2021 से.....
आज मैंने अपने U Tube Channel
"MSK English Language" के पीछे
Education को भी जोड़ा ।
जिसे मैं पहले दिन से ही जोड़ना चाहता था जब
03.06.2021 को इसे बनाया था लेकिन करीब एक महीना
इस पर कार्य करने के बाद मैं थोड़ा व्यस्त हो गया था
अतः करीब दो महीने तक शोशियल मीडिया पर कोई
सक्रिय कार्य नहीं कर सका था ।
अब पूरे सितम्बर महीने से Blogger एव U Tube पर
रोज काम कर रहा हूँ ।
आप जानते हैं कि मेरे दो ब्लॉग्स व दो यू टयूब चैनल हैं ।
एक एक पर्सनल व एक एक व्यक्तिगत लेकिन सभी का
मकसद शिक्षा अर्थात Education है ।
आजकल आये दिन सभी Educational Awareness
की चीजों पर तेजी से काम कर रहा हूँ ।
आज स्कूल में बच्चों का मनोरंजन करने के लिए एक जादूगर
ने भी खेल दिखाया जो विडियो मैंने
'MSK English Language and Education'
U Tube Channel पर भी Upload की है अतः अन्य
तीन विडियो भी अपलोड Upload की हैं जिनका
काॅपी लिंक भी मै यहाँ शेयर कर रहा हूँ ।
आशा करता हूँ कि आप इन्हें देखेंगें सुनेंगे और इस
शैक्षणिक यूटयूब चैनल
MSK English Language And Education
को सब्सक्राइब भी करेंगे....
राजनीतिक विचार ........
JNU चर्चित व क्रांतिकारी भीमवादी व CPI वामपंथी
छात्र नेता दो दिन पहले कौंगेस में शामिल हो गया और
और पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने
बीजेपी नेता अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की ।
यह पक्का बीजेपी में जायेगा ।
और ड्रामेबाज क्रिकेटर बहुदलवादी दबंग नेता नवजोत सिंह
सिद्धु ने भी कौंग्रेस
के उच्च पदों से एक दिन पहले ही स्तीफा दिया ...
और अब सिद्धु का कोई सिद्धांत नहीं रहा
और ये सिद्धांत-विहिन सिद्धु भी अब जल्दी ही
बीजेपी और कौंग्रेस की महफिल में अकेले
पड़ जायेंगे ।
और इसी का नाम आज की राजनीति है ।
दोस्त अब दुश्मन हो गए ।
दुश्मन अब दोस्त हो गये ।
सच कहा है किसी ने.......
धोबी के कुत्ते ना घर के ना घाट के......
U tube Links....
1....https://youtu.be/BiOExlVRWxM
स्कूल में जादूगर की विडियो
2...https://youtu.be/JZHVp9pOmxE
22.6.2021 को Spoken English की एक
मेरी विडियो
3...https://youtu.be/QcDleZSHjz4
30.09.2021 को बच्चों को किताबों पर जिल्द
कैसे चढ़ायें सिखाने की नयी विडियो लिंक
4...https://youtu.be/R8rylAN9nj4
December 2018 को MSVM School
के कैम्प में मेरे भाषण की विडियो का लिंक
Thanks for reading.
Tours.....
Mukhtyar Singh Karnawal M.I.A
Alwar Rajasthan
30.09.2021